दिव्या काकरान जीवनी | Divya Kakran Biography in Hindi

Rate this post

Divya Kakran Biography In Hindi – DOB, Age, Husband, Family, Career, Wrestling Career, And More (दिव्या काकरान जीवनी हिंदी में – जन्म तिथि, आयु, पति, परिवार, करियर, कुश्ती करियर, और बहुत कुछ)

Divya Kakran (दिव्या काकरान) Biography in Hindi – आज मैं आपको हमारे भारत की एक ऐसी बेटी की जीवनी के बारे में जानकारी देने वाला हूं जो मिट्टी में लड़ कर दूसरो को धूल चटा देने का जज्बा रखती है यहां तक कि लड़को को भी धूल चटाने में इनका कोई मुकाबला नहीं है। मैं बात कर रहा हूं देश की बेटी Divya Kakran (दिव्या काकरान) की। इनके पिता जी लंगोट की बिक्री कर घर चलाते थे। Divya Kakran (दिव्या काकरान) की माता श्री लंगोट को घर में ही सिलने का कार्य कर घर खर्च में मदद किया करती थी।

Divya Kakran (दिव्या काकरान) के बड़े भाई ने बहन को सपोर्ट करने के लिए और घर खर्च में मदद करने के लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दिया और बहन के करियर को बनाने के लिए हर जरूरतों को पूरा किया। यहां तक कि गांव वालों ने ताने और खड़ी खोटी सुनाने लगे तो इन्होंने अपने गांव को ही छोड़ने का फैसला किया और दिल्ली में एक किराए के मकान में अपना जीवन यापन करने पर मजबूर हो गए।

जब बेटी के खेलने में रुकावट में पैसे की कमी आने लगी तो मां ने खुद का मंगलसूत्र बेच कर अपनी बेटी के सपनों को साकार करने में अपनी एक मिशाल कायम किया। ये वो Divya Kakran (दिव्या काकरान) की कहानी है जो पैसे की कमी की वजह से मैच में एनर्जी ड्रिंक के नाम पर केवल 15 रुपए के ग्लूकोज पिया करती थी। आज मैं आप सभी को भारतीय महिला पहलवान Divya Kakran (दिव्या काकरान) से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं।

Divya Kakran biography in hindi
Divya Kakran

दिव्या काकरान (Divya Kakran) का जन्म और परिवार से जुड़ी जानकारी –

दिव्या काकरान (Divya Kakran) का जन्म 8 अक्टूबर साल 1998 में हुआ था। वही यदि हम जन्म स्थान की चर्चा करें, तो इनका जन्म उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में हुआ था। यह भारत के फ्रीस्टाइल पहलवान के तौर पर भी जानी जाती है। दिव्या काकरान के पिता जी का नाम सुरजवीर सैन और माता जी का नाम संगोतिया सैन है। दोनों पति पत्नी गंगोट के बिजनेस यानी एक लंगोट सिलने का कार्य करती थी तो दूसरा लंगोट बेचने का कार्य कर घर चलाते थे।

दिव्या काकरान (Divya Kakran) के बड़े भाई का नाम देव सैन है और ये दिव्या के खाने पीने और अभ्यास का पूरा ध्यान रखा करते थे। दिव्या काकरान ने अपने परिवार का नाम इतना रौशन लिया और परिवार का भी पूरा सपोर्ट किया है। इसका परिणाम के तौर पर दिव्या काकरान ने 17 स्वर्ण पदक समेत 60 से ज्यादा पदक अपने नाम किया। ये एक ऐसी महिला पहलवान के रूप में जानी जाती है जो लड़को को भी हार का सामना कराने में सक्षम है।

दिव्या काकरान का निजी जीवन और परिवार

नामदिव्या काकरान
उपनामदिव्या, Wrestling Boy
पेशाफ्री स्टाइल पहलवान
पिता का नामसूरजवीर सैन
माता का नामसंयोगिता सैन
भाई का नामदेव सैन
जन्मतिथि08 अक्टूबर 1998
जन्मस्थानपुरबालियान, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
वर्तमान शहरगोकुलपुर, पूर्वी दिल्ली
Age24 वर्ष ( 2022 में )
height5 फुट 6 इंच
weight68 किलोग्राम
वैवाहिक स्तिथिसगाई (सचिन प्रताप)
coachभारतीय कोच विक्रम कुमार, विदेशी कोच व्लादिमीर
Educationस्नातक (शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान)
Collageनोएडा कॉलेज ऑफ फिज़िकल एजुकेशन, दादरी (UP)
Instagram IDdivya_kakran68

दिव्या काकरान (Divya Kakran) का शिक्षा –

यदि हम दिव्या काकरान (Divya Kakran) के शिक्षा के बारे में बात करें, तो कहा जाता है कि दिव्या काकरान (Divya Kakran) का पढ़ाई लिखाई में तनिक मन नहीं लगता था। क्योंकि दिव्या का मन हर वक्त खेल में ही लगा रहता था। परंतु, दिव्या की मां उन्हें जैसे तैसे करके गांव के ही स्कूल में नाम लिखवा कर भेजा करती थी और दिव्या की शुरुआती पढ़ाई गांव से ही हुई।

दिव्या काकरान (Divya Kakran) ने अपनी आगे की शारीरिक शिक्षा दिल्ली के नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन से प्राप्त किया है। और खेल विज्ञान में इन्होंने स्थानातक की डिग्री प्राप्त किया है। तो चलिए अब हम आपको अपने आगे के लेख में दिव्या काकरान (Divya Kakran) के करियर से संबंधित जानकारी देते है।

विजय देवरकोंडा की जीवनी | Vijay devarakonda Biography in hindi

Eknath Shinde Biography, Birth, Education, Political Career

दिव्या काकरान (Divya Kakran) का करियर –

अब आप सोच रहे होंगे कि इस परिवार में दिव्या काकरान (Divya Kakran) को पहलवानी ही क्यों करनी थी। मतलब इनको पहलवानी में ही इतना इंटरेस्ट क्यों था। यदि आप यह सोच रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि दिव्या काकरान की जो दादा जी थे और इनकी जो पिताजी है ये दोनों कुश्ती ही करते थे।

हालांकि आर्थिक स्थिति सही ना होने की वजह से दिव्या काकरान के पिताजी को अपनी खुशी को बीच में ही छोड़नी पड़ी लेकिन दिव्या काकरान (Divya Kakran) के पिताजी दिव्या के कुश्ती को लेकर हमेशा से सपोर्ट में रहे हैं। सिर्फ पिता जी ही नहीं बल्कि पहलवानी के लिए पूरा परिवार ने दिव्या काकरान को पूरा सपोर्ट किया।

दिव्या ने अपनी पहलवानी का दौर स्टार्टिंग में दंगल कुश्ती लड़ने के साथ किया था। हालांकि, जब वे दंगल कुश्ती लड़ने जाती थी तो उनके साथ कोई भी लड़की कुश्ती करने के लिए रेडी नहीं होती है और यही कारण था कि उन्हें दंगल कुश्ती लड़को के साथ करना पड़ता था। हालांकि, दिव्या को इससे कोई परेशानी नहीं थी और ना ही इनके परिवार को। बल्कि दिव्या एक ऐसी पहलवान है जो अच्छे अच्छे पहलवान लड़के को दंगल कुश्ती में धूल चटाया है।

दिव्या ने हरियाणा में अपना पहला National Games Medal साल 2011 में जीता था। जिसके पश्चात साल 2013 में फिर से इन्होंने साल 2013 में इन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। जानकारी के मुताबिक दिव्या ने भारत के लिए दो गोल्ड मेडल भी लेकर आने वाली दूसरी महिला पहलवान है। दिव्या काकरान ने 17 स्वर्ण पदक समेत 60 से ज्यादा पदक अपने नाम किया। ये एक ऐसी महिला पहलवान के रूप में जानी जाती है।

दिव्या काकरान (Divya Kakran) का विवाद –

दिव्या काकरान (Divya Kakran) ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए सरकार से गुहार साल 2018 में लगाई थी। और सरकार से मदद की मांग करी थी। परंतु सरकार से मदद मांगने के बाद भी जब इन्हें कोई मदद नहीं मिली तो एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले प्लेयर्स को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए समारोह में जब दिव्या पहुंची तो इन्होंने इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काफी फटकार लगाई थी।

निष्कर्ष –

आशा करता हूं कि आपको हमारा आज का यह Divya Kakran Biography in Hindi का यह पोस्ट पसंद आया होगा। आज के लेख में मैंने आपको दिव्या काकरान के जीवन परिचय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर दिया है। उम्मीद है कि आप हमारे आज के इस दिव्या काकरान बायोग्राफी इन हिंदी के इस पोस्ट से पूरी तरह से संतुष्ट होंगे। आपको हमारे आज के इस दिव्या काकरान के पोस्ट से संबंधित कोई भी सवाल पूछना हो तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। साथ ही पोस्ट पसंद आने पर इसे शेयर जरूर करें।

Leave a Comment